अंधे कत्ल का खुलासा: खेत में युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया अतुल जैन पिछोर, 6 जून 2026। पिछोर थाना पुलिस ने महज चार दि...
अंधे कत्ल का खुलासा: खेत में युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
अतुल जैन
पिछोर, 6 जून 2026।
पिछोर थाना पुलिस ने महज चार दिन में एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार ग्राम लभेड़ा निवासी 25 वर्षीय सोनू लोधी 1 जून को ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों द्वारा तलाश के दौरान उसका शव खेत की मेड़ के पास संदिग्ध अवस्था में मिला। मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर गठित टीम ने जांच के दौरान संदेही रामनिवास लोधी (51) निवासी लभेड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि घटना के बाद उसने शव को दूसरे खेत की मेड़ के पास पत्थरों की आड़ में छिपा दिया था ताकि मामला उजागर न हो सके।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिजली का तार बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उप जेल पिछोर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, उपनिरीक्षक रामकिशोर जोशी, बी.एल. दोहरे, सहायक उपनिरीक्षक जहान सिंह, अरविंद सगर, परमाल सिंह, प्रधान आरक्षक रामहेत सिंह तथा आरक्षक धर्मेंद्र लोधी, बचान सिंह तोमर और हाकिम वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
Indiaaajtak.in
Editor-in-Chief: Vinod Vikat
मो.: 09977708976
दिनांक: 06/06/2026

No comments