Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

आप के आंदोलन का असर, प्रगति बाजार में शुरू हुआ सड़क निर्माण

आप के आंदोलन का असर, प्रगति बाजार में शुरू हुआ सड़क निर्माण शिवपुरी, 4 जून 2026। शहर की सड़कों और पेयजल समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा...


आप के आंदोलन का असर, प्रगति बाजार में शुरू हुआ सड़क निर्माण



शिवपुरी, 4 जून 2026। शहर की सड़कों और पेयजल समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा लगातार उठाई जा रही आवाज का असर अब दिखाई देने लगा है। पार्टी के अनुसार प्रगति बाजार में लंबे समय से अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, वहीं अन्य वार्डों में भी सड़क निर्माण की तैयारी की जा रही है।

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रगति बाजार की दो वर्षों से खुदी पड़ी सड़क, विभिन्न वार्डों की जर्जर सड़कें और शहर में गहराते पेयजल संकट को लेकर पार्टी लगातार संघर्ष कर रही थी। इन जनसमस्याओं के समाधान के लिए पहले जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया, इसके बाद नगर पालिका एवं पीएचई विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया।

उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी द्वारा निकाली गई जनआक्रोश पदयात्रा के माध्यम से भी जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। जनता के समर्थन और लगातार बनाए गए जनदबाव के परिणामस्वरूप अब नगर पालिका ने प्रगति बाजार में सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है तथा अन्य क्षेत्रों में भी विकास कार्यों की प्रक्रिया शुरू हो रही है।

राजकुमार गुप्ता ने कहा कि यह केवल सड़क निर्माण की शुरुआत नहीं, बल्कि जनता की आवाज की जीत है। आम आदमी पार्टी आगे भी शहर की मूलभूत सुविधाओं, जनहित के मुद्दों और विकास कार्यों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी।

आम आदमी पार्टी, शिवपुरी

Indiaaajtak.in

Editor-in-Chief : Vinod Vikat

मो.: 09977708976

दिनांक : 04 जून 2026

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles