Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

जाम से मिलेगी राहत, कोर्ट रोड बनेगी आदर्श सड़क

जाम से मिलेगी राहत, कोर्ट रोड बनेगी आदर्श सड़क शिवपुरी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए कलेक्ट्रेट में कलेक्टर अर्पित वर...


जाम से मिलेगी राहत, कोर्ट रोड बनेगी आदर्श सड़क




शिवपुरी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए कलेक्ट्रेट में कलेक्टर अर्पित वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, जनपद अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा सहित भाजपा जनप्रतिनिधि केशव सिंह तोमर, हरिओम राठौर, पवन जैन, नवलेश जैन, चीनू जैन, स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में कोर्ट रोड को आदर्श सड़क के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना पर सहमति दी गई। योजना के तहत सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक कोर्ट रोड पर तीन एवं चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। हाथ-ठेलों को ठंडी सड़क पर व्यवस्थित किया जाएगा तथा चयनित क्षेत्रों को नो-पार्किंग जोन बनाया जाएगा। नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर दोपहिया वाहन पार्किंग विकसित की जाएगी।

प्रशासन ने नई यातायात व्यवस्था को सफल बनाने के लिए नागरिकों, व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की।

Indiaaajtak.in

Editor-in-Chief : Vinod Vikat

मो. 09977708976

दिनांक : 03/06/2026

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles