Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

साइबर सेल ने लौटाई 120 लोगों की मुस्कान

साइबर सेल ने लौटाई 120 लोगों की मुस्कान शिवपुरी, 03 जून। शिवपुरी पुलिस की साइबर सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 120 गुम मोबाइल फोन बरामद कर...


साइबर सेल ने लौटाई 120 लोगों की मुस्कान



शिवपुरी, 03 जून। शिवपुरी पुलिस की साइबर सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 120 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया की मौजूदगी में पुलिस कंट्रोल रूम में मोबाइलों का वितरण किया गया। साइबर टीम ने मध्यप्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से मोबाइल बरामद किए।

पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल धारकों में खुशी का माहौल रहा। उल्लेखनीय है कि साइबर सेल ने वर्ष 2025 में भी करीब 700 गुम मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाए थे।

मोबाइल बरामदगी में साइबर सेल प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह जाट, विकास सिंह चौहान, आलोक व्यास, दामोदर परिहार, जलज रावत एवं भूपेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।

रिपोर्ट: विनोद विकट

Editor-in-Chief, Indiaaajtak.in

मो. 09977708976

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles