सिद्धेश्वर मेला विवाद पर आम आदमी पार्टी ने उठाए सवाल, जांच की मांग शिवपुरी, 4 जून 2026। सिद्धेश्वर मेला प्रकरण को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्र...
सिद्धेश्वर मेला विवाद पर आम आदमी पार्टी ने उठाए सवाल, जांच की मांग
शिवपुरी, 4 जून 2026। सिद्धेश्वर मेला प्रकरण को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी बयान में कहा कि पहले प्रशासन द्वारा मेले को अवैध बताते हुए सील किया गया, इसके बाद सील तोड़कर मेला पुनः संचालित किया गया और फिर प्रशासन को दोबारा कार्रवाई करनी पड़ी।
उन्होंने कहा कि यदि मेले को अनुमति नहीं थी तो टेंडर प्रक्रिया कैसे पूरी हुई, और यदि टेंडर जारी किया गया था तो संचालन की अनुमति क्यों नहीं दी गई। आम आदमी पार्टी ने पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित पक्षों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
राजकुमार गुप्ता ने कहा कि जनता के धन एवं प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े इस मामले की पारदर्शी जांच होना आवश्यक है, ताकि जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जा सके।
Indiaaajtak.in
Editor-in-Chief: Vinod Vikat
मो.: 09977708976
दिनांक: 04/06/2026

No comments