Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

शिवपुरी: डकैतों से रिश्तों के बयान पर सियासत तेज, आप ने उठाए जनप्रतिनिधियों की मर्यादा पर सवाल

  शिवपुरी: डकैतों से रिश्तों के बयान पर सियासत तेज, आप ने उठाए जनप्रतिनिधियों की मर्यादा पर सवाल राजनीतिक तीर | विनोद विकट | शिवपुरी पिछोर म...

 शिवपुरी: डकैतों से रिश्तों के बयान पर सियासत तेज, आप ने उठाए जनप्रतिनिधियों की मर्यादा पर सवाल

राजनीतिक तीर | विनोद विकट | शिवपुरी




पिछोर में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में विधायक द्वारा चर्चित डकैत रामबाबू गड़रिया के साथ अपने संबंधों का उल्लेख किए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी जनप्रतिनिधि द्वारा डकैतों से संबंध होने की बात कहना न तो जनप्रतिनिधि की गरिमा के अनुरूप है और न ही लोकतांत्रिक मूल्यों के।

गुप्ता ने कहा कि जनता अपने नेताओं से कानून के सम्मान, नैतिकता और आदर्श नेतृत्व की अपेक्षा रखती है। ऐसे में अपराध और आतंक के पर्याय रहे व्यक्तियों से संबंधों को सार्वजनिक मंच से गौरव के रूप में प्रस्तुत करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

इस बयान के बाद जिले की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है। राजनीतिक गलियारों में जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही, मर्यादा और सार्वजनिक आचरण को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

राजनीतिक तीर:

जनता नेताओं को कानून का संरक्षक मानती है, कानून से ऊपर नहीं। सवाल सिर्फ एक बयान का नहीं, उस संदेश का है जो समाज तक पहुंचता है।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles