Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज, शिवपुरी में पुलिस अधिकारियों का छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुरू

सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज, शिवपुरी में पुलिस अधिकारियों का छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुरू शिवपुरी, 2 जून। सिंहस्थ महापर्व-2028 के सफल, स...


सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज, शिवपुरी में पुलिस अधिकारियों का छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुरू




शिवपुरी, 2 जून। सिंहस्थ महापर्व-2028 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर असित यादव ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सिंहस्थ-2028 के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और जनसहभागिता को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूर्णतः व्यवहारिक, तकनीक आधारित एवं परिणामोन्मुख बनाया गया है, ताकि पुलिस बल को महापर्व के दौरान आने वाली चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार किया जा सके।

पुलिस उप महानिरीक्षक असित यादव एवं पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने प्रशिक्षण सत्र में “सामुदायिक पुलिसिंग” विषय पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय, विश्वास निर्माण तथा संवेदनशील एवं मित्रवत पुलिसिंग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं, साधु-संतों, स्थानीय नागरिकों एवं विभिन्न संस्थाओं के साथ प्रभावी संवाद और सहयोग व्यवस्था की सफलता का महत्वपूर्ण आधार होता है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले, सीएसपी संजय चतुर्वेदी, एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, कोतवाली एवं देहात थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: इंडिया आजतक डॉट इन

Editor-in-Chief : Vinod Vikat

मो.: 09977708976


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles