Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

शिवपुरी: 90 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शिवपुरी: 90 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई शिवपुरी, 2 जून 2026। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष ...


शिवपुरी: 90 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई


शिवपुरी, 2 जून 2026। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 18 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विकास यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अमन गार्डन के पास जवाहर कॉलोनी में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान उदय आदिवासी (45) निवासी महल सराय, पुरानी शिवपुरी को दो प्लास्टिक की कट्टियों में रखी 90 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 202/26 दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला कायम कर न्यायालय में पेश किया।

सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी विकास यादव, प्रधान आरक्षक दीपचन्द्र, सतीश चौधरी, देवेन्द्र सेन तथा आरक्षक अरुण मेवाफरोस, बदन सिंह धाकड़, सचेन्द्र शर्मा, बलवीर, मनोज गौड़ एवं शिवराज की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

— रिपोर्ट: विनोद विकट

Editor-in-Chief, Indiaaajtak.in

मो. 09977708976

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles