विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग अधिकारियों ने दिया हरियाली का संदेश शिवपुरी, 5 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न वन प...
विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग अधिकारियों ने दिया हरियाली का संदेश
शिवपुरी, 5 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न वन परिक्षेत्र अधिकारियों ने नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण का संदेश दिया। वन परिक्षेत्राधिकारी शिवपुरी राजेश निलामा, वन परिक्षेत्राधिकारी कोलारस गोपाल जाटव, वन परिक्षेत्राधिकारी बदरवास रवि पटेरिया, वन परिक्षेत्राधिकारी पोहरी एवं छर्च श्रुति राठौर तथा वन परिक्षेत्राधिकारी करेरा लक्ष्मण सिंह मीणा ने शुभकामना संदेश जारी कर पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
अधिकारियों ने अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा दायित्व है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने, जल स्रोतों के संरक्षण तथा स्वच्छ और हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि एक पौधा लगाना और उसका संरक्षण करना प्रकृति के प्रति सबसे बड़ा योगदान है। यदि प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ले, तो हरित और स्वच्छ समाज का निर्माण संभव है।
Indiaaajtak.in
Editor-in-Chief : Vinod Vikat
Mob. : 09977708976
Date : 05/06/2026

No comments