Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

डकैत रामबाबू को विधायक प्रीतम ने बताया 'भाई', फोटो पर चढ़ाई माला; बोले- सामंतों के अत्याचार ने बनाया बागी

  Indiaaajtak.in Editor-in-Chief: विनोद विकट दिनांक: 31 मई 2026 डकैत रामबाबू को विधायक प्रीतम ने बताया 'भाई', फोटो पर चढ़ाई माला; बो...

 Indiaaajtak.in

Editor-in-Chief: विनोद विकट

दिनांक: 31 मई 2026

डकैत रामबाबू को विधायक प्रीतम ने बताया 'भाई', फोटो पर चढ़ाई माला; बोले- सामंतों के अत्याचार ने बनाया बागी


पिछोर। भाजपा विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती कार्यक्रम में उन्होंने मध्यप्रदेश के कुख्यात डकैत रामबाबू गड़रिया को अपना "भाई" बताते हुए उसकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मंच से उन्होंने कहा कि "रामबाबू सामंतियों के अत्याचार का शिकार था, हालात ने उसे डकैत बनाया, वरना वह डकैत बनने लायक नहीं था।"

विधायक ने दावा किया कि उनकी रामबाबू से जंगल से लेकर जेल तक मुलाकात होती रही और वे उसके दर्द को समझते थे। उन्होंने कहा कि लोग डकैत का अपराध देखते हैं, लेकिन उसके पीछे की परिस्थितियों को नहीं देखते।

15 लाख का इनामी था रामबाबू

रामबाबू गड़रिया चंबल अंचल का कुख्यात डकैत रहा है, जिस पर हत्या, लूट, अपहरण सहित सौ से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे। उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था और पुलिस रिकॉर्ड में उसे टी-1 (टारगेट-1) श्रेणी में रखा गया था। कई सामूहिक हत्याओं और चर्चित अपहरण कांडों में उसका नाम सामने आया था।

सियासी गलियारों में हलचल

एक ओर विधायक के बयान को उनके समर्थक सामाजिक संवेदना से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं विपक्ष और कई सामाजिक संगठनों ने सवाल उठाया है कि क्या एक जनप्रतिनिधि द्वारा कुख्यात डकैत का सार्वजनिक सम्मान करना उचित है?

अब सवाल यह है कि क्या यह सामाजिक सम्मान था या वोट बैंक की नई सियासत?

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles