" सरकार आपके द्वार" : करैरा में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर शुरू, जिला पंचायत सीईओ विजय राज ने किया निरीक्षण शिवपुरी। विश्व पर्यावर...
"सरकार आपके द्वार" : करैरा में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर शुरू, जिला पंचायत सीईओ विजय राज ने किया निरीक्षण
शिवपुरी। विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले की जनपद पंचायत करैरा में गुरुवार से तीन दिवसीय खंड स्तरीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ हुआ। यह शिविर 12 से 14 जून तक आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य आमजन को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त कर मौके पर ही समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया भी की जा रही है।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विजय राज ने करैरा जनपद पंचायत परिसर पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागवार व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं और अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।
Indiaaajtak.in
Editor-in-Chief : Vinod Vikat
Mob. : 9977708976
दिनांक : 12/06/2026

No comments