Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

1ट्रक से 800 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित 1अन्तरप्रांतीय तस्कर पकडाया

  सोनभद्र पुलिस व आबकारी संयुक्त टीम ने 1ट्रक से 800 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित 1अन्तरप्रांतीय तस्कर पकडाया 15540 बोतलों मे 6337.440 लीटर ...

 सोनभद्र पुलिस व आबकारी संयुक्त टीम ने 1ट्रक से 800 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित 1अन्तरप्रांतीय तस्कर पकडाया





15540 बोतलों मे 6337.440 लीटर इम्पीरियल ब्लू विस्की ब्रांड की शराब पकडाई

50 लाख रुपये की शराब 20 लाख की ट्रक, 4500 रुपये नकदी,एक एंड्रॉयड मोबाइल व चार कूटरचित प्रपत्र  बरामद

सोनीपत हरियाणा से झारखंड को ले जा रहे थे

संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा

सोनभद्र उत्तर प्रदेश। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध मादक पदार्थ शराब तस्करी पर रोकथाम के अभियान मे अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह , क्षेत्राधिकारी ओबरा चारु दृवेदी के निर्देशन मे एस ओजी सर्विलांस, थाना हाथीनाला  पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीते रविवार 01:0 बजकर 55 मिनट के करीब हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर  खडी 1 ट्रक नंबर एचआर , 69बी,9904 मे 800 पेटी में 15540 बोतल मे 6337.440 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू विस्की ब्रांड जिसकी अनुमानित किमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। सहित 1नफर अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्वाई मे जुट गये। 

 पुलिस के अनुसार पूछताछ मे अभियुक्तों ने बताया की ट्रक का मालिक विजय उर्फ वीरेन्द्र जाट पुत्र हरिराम, निवासी ग्राम सिसाना, थाना खरखौदा, जनपद सोनीपत हरियाणा है। उसी ने यह शराब मेरी जानकारी व उपस्थिति में सोनीपत में लोड करके पुराने जूट के बोरे का फर्जी कागजात देकर कहा कि रास्ते में कोई पूछे तो बता देना कि ट्रक में पुराना जूट का बोरा भरा हुआ है और यह कागजात दिखा देना जिससे किसी को संदेह नही होगा और बोला कि तुम इस ट्रक को लेकर दुमका (झारखण्ड) पहुँचो वहाँ पर शराब किसको देनी है फोन करके बातउंगा । शराब पहुंचाने के बदले में मुझे एक लाख रुपये देने के लिए ट्रक मालिक विजय ने वादा किया था। जिस कारण सब कुछ जानते हुए भी अधिक पैसे प्राप्त करने के लालच में अवैध शराब लेकर जा रहा था ।वांछित अभियुक्त विजय उर्फ वीरेंद्र जाट पुत्र हरिराम निवासी सिसाना,थाना खरखौंदा,जनपद सोनीपत (हरियाणा) वाहन स्वामी

बाइट- (डॉ. यशवीर सिंह, एसपी ,सोनभद्र)

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles