Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

दशकों से टेड़ुआ नाला बांध निर्माण की लीपापोती से रूष्ट ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध प्रदर्शन

दशकों से टेड़ुआ नाला बांध निर्माण की लीपापोती से रूष्ट ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध प्रदर्शन, विधायक ने कहा जल्द होगा समाधान ...

दशकों से टेड़ुआ नाला बांध निर्माण की लीपापोती से रूष्ट ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध प्रदर्शन, विधायक ने कहा जल्द होगा समाधान

संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा 








सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत पहाड़ी ग्रामीण अंचलों के बेलछ, रुदौली, मकरीबारी तीनों ग्राम सभाओं के आदिवासी महिला पुरुष और बच्चों ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को आदिवासियों द्वारा वन पर्यावरण संरक्षण एवं टेड़ुआ नाला बांध निर्माण के साथ अन्य पांच सूत्रीय मांगो को लेकर रामसरन गौड़ की अध्यक्षता में विशाल जनसभा का आयोजन किया।

श्रीराम टेकाम पूर्व प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि उक्त तीनों ग्राम सभा पहाड़ी अंचलों में स्थित है । उन्होंने कहा कि टेड़ुआ नाला बांध निर्माण हो जाने से वन पर्यावरण संरक्षण वन जीवों को पानी पीने के लिए रामबाण साबित होगा। पानी का जल स्तर ऊपर हो जाने से पहाड़ी अंचलों में पेयजल की समस्या भी खत्म होगी। इस बांध निर्माण से विद्युत उत्पादन के साथ लगभग पांच हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होने के साथ एक हजार से ऊपर गरीब किसान लाभान्वित होंगे। ग़रीबी भुखमरी के झेल रहे आदिवासियों की अन्न की आमदनी दो गुनी हो जायेगी। लेकिन तीस वर्षों से कितनी सरकारें आईं और गईं लेकिन आज तक कोई पहल नहीं किया गया। सिर्फ क्षेत्रीय प्रतिनिधि आदिवासियों को वोट की राजनीति बना कर अपनी-अपनी गोटियां सेंकते चले आ रहे हैं।

मांगों के ज़रिए सरकार को संदेश दिया गया कि हम सब एक है और हमारी जायज़ मांग को सरकार अनदेखा नहीं कर सकती। मांगों को लेकर आदिवासी महिला पुरुष बच्चों ने प्रस्तावित टेड़ुआ नाला बांध स्थल पर बैठक कर विशाल मानव श्रृंखला बना कर जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को सूचना दी है।


वही टेड़ुआ नाले पर बांध बनाये जाने को लेकर अब तक सिर्फ आश्वासन पर ग्रामीणों द्वारा मानव श्रृंखला बनाये जाने पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बेलछ, रुदौली मकरिबारी क्षेत्र में पानी को लेकर के जरूर संकट है वो संज्ञान में है। मैं मौके जाकर देख भी हूं। मोदी के प्रेणा से  जगह-जगह अमृतसरोहर छोटे छोटे जल संरक्षण के उपाय किए जा रहे हैं। पेय जल की समस्या का समाधान तो हो रहा है लेकिन जो टेड़ुआ नाला पर बांध बांधने के मांग है। यह ग्रामीणों की उचित मांग है। शासन स्तर पर मांग को लेकर कार्य प्रगति पर हैं जैसे भी शासन स्तर पर प्रक्रिया पूरी होगी। जिसमे तकनीकी जांच और बाकी चीजों को देखा जा रहा है। बरसात की पानी को रोक कर सिंचाई में और ग्राउंडवाटर लेवल ठीक किया जाएगा। ये देश के प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी का ये प्रयास भी है। उसे दिशा में सफल भी हो रहे है। टेड़ुआ नाले पर बांध बनाये जाने की मांग ग्रामीणों का है उस दिशा में उनके सुझाव पर काम हो रहा है। ज़रूर ग्रामीणों की इच्छा के अनुरूप पानी का संकट दूर किया जाएगा। कुछ काम ऐसे होते हैं जिसके लिए समय लगता है। जो समस्या है उसके समाधान के लिए प्रयास जारी है और समाधान काफी हद तक हो चुका है। बांध का जो विषय है तकनीकी कारणों से विलंब हो रहा है उसे दिशा में समाधान किया जाएगा।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles