अनपरा पुलिस ने चोरी की 5 मोटरसाइकिल सहित 4 अभियुक्तों को पकडा संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा सोनभद्र। अनपरा पुलिस ने एसपी सोनभद्र द्वारा जन...
अनपरा पुलिस ने चोरी की 5 मोटरसाइकिल सहित 4 अभियुक्तों को पकडा
संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा
सोनभद्र। अनपरा पुलिस ने एसपी सोनभद्र द्वारा जनपद मे वाहन चोरी पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पिपरी क्षेत्राधिकारी के निर्देशन मे अनपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार करीब 7 बजकर 15 मिनट पर मुखबिर की सूचना पर चोरी की गई मोटरसाइकिल को मध्यप्रदेश बेचने ले जाने के दौरान दुल्लापाथर मध्यप्रदेश बार्डर के पास 2 चोरी की मोटरसाइकिल सहित अभियुक्त दीपू रावत उम्र 24 वर्ष पुत्र ददुन्ना रावत निवासी कौवानाला सरकारी स्कूल के पास, आकाश सिंह उम्र 24 वर्ष पुत्र हरि सिंह निवासी बिछडी , करन कुमार उम्र 20 वर्ष पुत्र जवाहरलाल निवासी सिनेमा रोड अनपरा, रविशंकर उम्र 24 वर्ष पुत्र रामधनी निवासी कौवानाला संतोषी माता मंदिर के समीप सभी थाना अनपरा सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ मे उन्होंने बताया की काफी समय से जिले के विभिन्न स्थानों से वाहनों की चोरी कर मध्यप्रदेश लेजाकर उनका नंबर प्लेट बदलकर बेच देते थे। पूर्व मे चोरी की गई 3 मोटरसाइकिल जिन्हें बिछडी बस्ती के एकान्त मे छुपाकर रखे थे पुलिस को लेजाकर बरामद कराया। जिनमे HF , DELUXE UP,64,AC,0341, ककरी से चोरी हुई थी। HONDA SHINE ,UP, 64, S, 4771 परासी से चोरी हुई थी। इनके पास से कुल 5 मोटरसाइकिल बरामद हुई। दीपू रावत के कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। जिसके संबंध मे आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया गया। सभी पकडे गये अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास है। पुलिस ने इन्हें न्यायालय पेश करने के लिए रवाना कर दिया। पुलिस टीम में

No comments