Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना द्वारा 9 मार्च से 23 मार्च तक होने वाले पोषण पखवाड़ा का किया शुभारंभ

  नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना द्वारा 9 मार्च से 23 मार्च तक होने वाले  पोषण पखवाड़ा का किया शु...

 नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना द्वारा 9 मार्च से 23 मार्च तक होने वाले  पोषण पखवाड़ा का किया शुभारंभ

संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा 



सोनभद्र/आज दिनांक 09.03.2024 को रॉबर्ट्सगंज के मुशही पंचायत भवन पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री मति रूबी प्रसाद एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजीव सिंह के द्वारा गर्भवती माताओं की गोंदभराई एवम 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन करते हुए  पोषण पखवाड़ा का सुभारम्भ किया श्री मति रूबी प्रसाद द्वारा सभी लाभार्थियों को पोषण युक्त खान पान एवम सरकार द्वारा चलाये जा रहे सुबिधाओं के बारे मे विस्तृत चर्चा करते हुए सभी आंगनवाडी को हरी झड़ी दिखाकर पूरे सोनभद्र में पोषण कार्यो को जन जन तक पहुचाने हेतु रवाना किया  साथ मे बताया कि पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत 9 मार्च से 23 मार्च तक पोषण थींम के अनुसार कार्य करते  हुए आंगनवाड़ी बहने घर घर जा कर सभी लाभार्थियों को स्वास्थ्य एवम पोषण हेतु जागरूक करेंगी सीoडीoपीoओo मनोज शुक्ला ने बताया कि पोषण पखवाड़ा में बच्चों के ऊपरी आहार एवम गर्भवती ,धात्री को पोषण युक्त भोजन के लिए प्रोत्साहन के लिए अभियान चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी ग्राम सभा में प्रत्येक लाभार्थियों के साथ अधिक से अधिक बैठक कर जन जागरूकता अभियान चलाएंगी साथ में ही पोषण पखवाड़ा में स्वास्थ्य विभाग पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग समेत अन्य विभाग का सहयोग भी अपेक्षित है रैली के पश्चात पीरामल फाउंडेशन से डिस्टिक प्रोग्राम लीडर वीरेंद्र पाण्डेय एवं सायनी बोस द्वारा सभी आंगनवाड़ी बहनों के साथ बैठक कर पोषण पखवाड़ा के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया उक्त कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय सिंह, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर शुशीला देवी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राकेश यादव ,विशाल ,सृष्टि समेत सभी आंगनवाड़ी उपस्थित रहीं ।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles