Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का हुआ आयोजन बभनी सोनभद्र/बभनी के ब्लाक संसाधन केंद्र के प्रांगण में शनिवार को बेसिक शिक्षा ...

 ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का हुआ आयोजन


बभनी सोनभद्र/बभनी के ब्लाक संसाधन केंद्र के प्रांगण में शनिवार को बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाक्टर व्यास चंद विश्वकर्मा (जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बभनी) एवं विशिष्ट अतिथि अमिता जायसवाल (सीडीपीओ बभनी) द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया।

राष्ट्रीय शिक्षा शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य प्राथमिक स्तर के अध्यापकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की  क्षमता सम्वर्द्धन उन्मुखीकरण एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

विकासखंड के कुल 5 न्याय पंचायत से 25 निपुण बच्चों को शासन के निर्देशानुसार पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रेमशंकर राम ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। सरकार का *"हमारे आंगन हमारे बच्चे"* कार्यक्रम बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है। छोटे बच्चों को शिक्षित करने की जितनी जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व शिक्षकों की है उतनी ही नामांकन व नियमित उपस्थिति का ध्यान रखने की जिम्मेदारी अभिभावकों की भी है। बच्चों की नियमित उपस्थिति के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जाय। सभी न्याय पंचायत से पांच बच्चों के साथ कुल पांच  न्याय पंचायतों के 25  निपुण बच्चों में प्रत्येक बच्चे को पुरस्कार देते हुए जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व्यास चन्द विश्वकर्मा ने ने कहा कि निश्चित रूप ये बच्चे प्रशंसा के पात्र हैं। 

एआरपी जगरनाथ , पुष्पेन्द्र कुमार विमल, नन्दलाल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और संकुल शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि बाल वाटिका स्तर पर बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाए ताकि प्राइमरी में पहुंचने पर उन्हें शिक्षा ग्रहण करने में कठिनाई न हो। गतिविधि का प्रयोग कर सिखाने का काम करें। छोटे बच्चों को शिक्षित करने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व शिक्षकों की है उनकी नांमाकन व नियमित उपस्थिति का ध्यान रखने की जिम्मेदारी अभिभावकों की भी है 

 खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार का हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए एक सार्थक प्रयास है।

साथ  में बिखरे बिखरे तिनके सफाई सम्बंधित गतिबिधि भी कराया गया।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles