Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

तीन मासूम बच्चियां के सिर से उठा पिता का साया

  तीन मासूम बच्चियां के सिर से उठा पिता का साया, अब किसके सहारे कटेगी जिंदगी संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा रेणुकूट सोनभद्र। पिपरी नगर पंचायत...

 तीन मासूम बच्चियां के सिर से उठा पिता का साया, अब किसके सहारे कटेगी जिंदगी

संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा


रेणुकूट सोनभद्र। पिपरी नगर पंचायत क्षेत्र के मुरलीगढ़ी में रविवार की दोपहर एक युवक ने घर में ही साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिपरी थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया की मुरलीगढ़ी निवासी प्रदीप प्रजापति उम्र 30 वर्ष पुत्र रामजीत प्रजापति ने अज्ञात परिस्थितियों में घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता रामजीत प्रजापति ने बताया कि उनका लड़का प्रदीप हिंडालको कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था रविवार की दोपहर वह घर में ही खुद को बंद कर साड़ी के सहारे बड़ेर में फांसी लगाकर लटक गया, थोड़ी देर में जब उसकी पत्नी ने दरवाजा पीटना शुरू किया तो दरवाजा नहीं खुला तो वह पीछे के रास्ते कूदकर घर में गई तो उसका पति बडेर से लटक रहा था शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और युवक को उतार कर तत्काल हिंडाल्को अस्पताल ले गए वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता रामजीत ने बताया कि उसने किन परिस्थिति में फांसी लगाई इसका कारण नहीं पता चल रहा है, उसके तीन छोटी छोटी बच्चियां हैं अभी 2 दिन पूर्व ही वह अपने रिश्तेदारी से शादी से लौट कर आया था और बीती रात नाइट ड्यूटी करके आज घर पर ही था और उसने किन परिस्थिति में यह कदम उठाया इसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles