पिछले 5 दिनों से जला ट्रांसफर नहीं बदला गया, बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही जिला संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा गुरमा/सोनभद्र रार्बटसगंज विक...
पिछले 5 दिनों से जला ट्रांसफर नहीं बदला गया, बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही
जिला संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा
गुरमा/सोनभद्र
रार्बटसगंज विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत केवटा मे पिछले पांच दिनो से बिजली नहीं है। जला हुआ 63 KBA का ट्रांसफर नही बदलने से विधुत विभाग के प्रति ग्रामीणों में रोष व्यापत है। गर्मी के मौसम मे बिजली नही होने से पानी, रोशनी के अभाव में विद्यार्थियों का पठन पाठन में भी परेशानी हो रही है। जिससे दिनचर्या प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण ने बताया की विभाग के टोल फ्री नम्बर 1912 समेत संबंधित अधिकारीगण जरिए मोबाइल फोन बार निवेदन करने के बावजूद जले ट्रांसफर को नही बदला जा रहा है। बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, बढ़ती गर्मी के कारण बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है। बस एक सवाल कब लगेगा ट्रांसफार्मर, कब आयेगी बिजली।


No comments