पानी युक्त पेट्रोल दिए जाने से उपभोक्ताओं ने पंप संचालक के खिलाफ काटा बवाल, जमकर किया हंगामा, डीएसओ ने जांच कर कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वास...
पानी युक्त पेट्रोल दिए जाने से उपभोक्ताओं ने पंप संचालक के खिलाफ काटा बवाल, जमकर किया हंगामा, डीएसओ ने जांच कर कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन
जिला संवाददाता कामेश्वर विश्वकर्मा
करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैराही इमामबाड़ा के पास स्थित मे0 जय शिव फिलिंग स्टेशन पर उस समय उपभोक्ता आक्रोशित हो गए जब उपभोक्ताओं के वाहनों में फिलिंग स्टेशन से पानी युक्त पेट्रोल दिए जाने की वजह से उनके वाहन स्टार्ट ही नहीं हुए, ऐसा एक नहीं बल्कि दर्जन भर उपभोक्ताओं के साथ हुआ। वाहन स्टार्ट न हो पाने से उपभोक्ता परेशान हो गए। जब उपभोक्ताओं द्वारा अपने वाहन की टंकी का पेट्रोल देखा तो उसमें आधे से अधिक पानी था जिसकी वजह से वाहनों के फ़िल्टर चोक हो गए। जिसके बाद उपभोक्ता आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे, हंगामा होता देख पेट्रोल पंप के कर्मी रफूचक्कर हो गए। कुछ देर के बाद हंगामा शांत होता देख मौके पर पेट्रोल पंप मालिक पहुंच कर जितने लोग वहां बचे थे सभी के बाइक और कार से पानी युक्त पेट्रोल निकलवाकर पुनः दूसरा पेट्रोल देना शुरु किया, तब जाकर उपाभोक्ताओं का गुस्सा शांत हुआ। पेट्रोल पंप मालिक रघुराज ने बताया कि मेरे यहां से कोई गड़बड़ी नहीं की गयी है। जहां से पेट्रोल आया है कम्पनी या टैंकर वालों ने गड़बड़ी किया है, उन्होंने भी स्वीकार किया कि पेट्रोल में पानी मिश्रित है। वही वाहन स्वामियों का कहना है कि पानी मिश्रित पेट्रोल के वजह से हम लोगों की वाहन बाइक व कार की इंजन खराब हो गई है, जिस वजह से स्टार्ट नहीं हो रही है। पेट्रोल पम्प मालिक तो दूसरे पर ठिखरा फोड़ पल्ला झाड ले रहे है। लोगों का आरोप है कि इस पेट्रोल पंप से कई दिनों से यह खेल किया जा रहा था, हालांकि पहले मात्रा कम होने की वजह से कोई समझ नहीं पाया। लेकिन आज इतना ज्यादा पानी मिला दिया गया कि दर्जनों वाहन स्टार्ट ही नहीं हो पाए तब जाकर पर्दाफास हुआ है। लोगों ने डीएसओ से तत्काल कार्यवाही एवं पेट्रोल पंप सीज करने और घटिया पेट्रोल से जितने वाहन खराब हुए है उनकी क्षति पूर्ति दिलाने की मांग की है।
वही इस मामले में डीएसओ जी एस शुक्ला ने बताया कि यह मामला हमारे संज्ञान में आया है, इसकी जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।



No comments