शर्मनांक : वैरियर पर वसूली विरोध में जान देने को सार्वजानिक तौर पर तैयार वाहन चालक आरटीओ मैडम लोग मरने को तैयार हैं, आप की लीपा पोती से क...
शर्मनांक : वैरियर पर वसूली विरोध में जान देने को सार्वजानिक तौर पर तैयार वाहन चालक
आरटीओ मैडम लोग मरने को तैयार हैं, आप की लीपा पोती से कठघरे में हैं सरकार
खरी खोटी /आशीष पांडेय
शिवपुरी / केंद्र की मोदी सरकार निम्न तथ्य पर इतरा सकती है कि पिछले तीन कार्यकालों में दिल्ली भ्रष्टाचार के लिए बदनाम तो दूर एक बार भी कलंकित नहीं हुई। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी निम्न प्रमाण के साथ गर्व कर सकते हैं कि मध्यप्रदेश के वैरियर भ्रष्टाचार को अंततः उन्होंने खत्म कर दिया, जबकि इस भ्रष्टाचार के लिए पिछले 30-35 सालो से भाजपा और कांग्रेस की सरकारें सामान रूप से दोषी थीं।
पर्ची से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने मोहन यादव में इतनी हिम्मत, इतना हौसला नहीं हैं कि वह पूर्ववत सरकारों के परम्परागत तौर पर मध्यप्रदेश में चलाए गए खुले भ्रष्टाचार को जीवन दान दे सकें। वैरियर पर भ्रष्टाचार, चौथ वसूली, ठेके पर उठे वैरियर पर स्थापित गुंडा राज और चपरासी से लेकर आरोपित तौर पर मुख्यमंत्री तक बंटने वाले बांटोने के कलंकित इतिहास को वर्तमान का सच बनाने की जिम्मेदारी शिवपुरी आरटीओ रंजना कुशवाहा ने उठा ली है ! उपरोक्त का सच और प्रमाण यह है कि वैरियरों पर अवैध वसूली के खिलाफ वाहन चालक सरेआम, सार्वजनिक तौर पर आत्म हत्या तक करने के लिए तैयार हो गए हैं। यह आरोप नहीं सार्वजनिक तौर पर छायाचित्रों के साथ उजागर हुआ सत्य है। आरटीओ मेडम लोग( वाहन चालक) अवैध वसूली के विरोध मरने को तैयार हैं। आपके हाथ में प्रशासन है, आप भ्रष्टाचार के लिए लीपापोती कागजों में कर सकतीं हैं, पर आप भूल रहीं हैं आपके कुकृत्यों से दिल्ली की मोदी सरकार और गडकरी के साथ साथ मध्यप्रदेश के मोहन यादव भी मुंह दिखाने लायक देश में नहीं रहेगे।
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपको कलेक्टर का, कमिश्नर का, पीएस का और आरोपित तौर पर मुख्यमंत्री का अप्रत्यक्ष समर्थन है। जबकि ऐसा समर्थन प्रत्यक्ष तौर पर देने का साहस घोषित एवं प्रमाणित ईमानदार मोदी सरकार में किसी माई के लाल में नहीं हैं तो ...।


No comments