शिवपुरी /जन शिक्षा केंद्र में पदस्थ सतीश निगम और जितेंद्र परिहार शिवपुरी नगरपालिका में अटैक होकर भ्रष्टाचार में लिप्त हो गए थे। यह दोनों इ...
शिवपुरी /जन शिक्षा केंद्र में पदस्थ सतीश निगम और जितेंद्र परिहार शिवपुरी नगरपालिका में अटैक होकर भ्रष्टाचार में लिप्त हो गए थे। यह दोनों इंजीनियर माल कमाने के लिए नपा में अटैच होकर शहर विकास की राशि को ठेकेदार के साथ मिलकर लूट रहे थे।
इस बार मामला फंस गया, और फरारी काटने के दौरान पुलिस दबोच लाई, तथा दो दिन तक पुलिस रिमांड।में रहने के बाद जेल जाना पड़ा था। बाद में जमानत मिलने पर यह दोनों इंजीनियर आफिस के चक्कर लगा रहे हैं।
डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार का कहना है कि हमने पुलिस अधीक्षक के माध्यम से कोलारस एसडीओपी से जानकारी मांगी है। तथा दोनों इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस देने की बात भी उन्होंने कही।
वैसे शासन के नियम हैं कि यदि कोई कर्मचारी 72 घंटे ज्यूडिशियल या पुलिस अभिरक्षा में रह आया हो, तो उसे नौकरी पर नहीं लिया जाता। यह दोनों इंजीनियर संविदा पर हैं, इसलिए इन्हें हटाने में कोई मुश्किल नहीं होगा। अब देखना है कि शहर को लूटने में भागीदार रहे भ्रष्टाचार अधिनियम के आरोपियों पर क्या कार्रवाई होती है..??

No comments