Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

क्षेत्रीय सांसद सिंधिया से मिले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू भैया

  कल परम श्रद्धेय श्रीमंत महाराज साहब ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से सौजन्य भेंट कर ग्वालियर–शिवपुरी–गुना–देवास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी स...

 कल परम श्रद्धेय श्रीमंत महाराज साहब ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से सौजन्य भेंट कर ग्वालियर–शिवपुरी–गुना–देवास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी से गुना के मध्य स्थित कोलारस, लुकवासा एवं बदरवास नगरों के प्रवेश मार्गों पर ओवरब्रिज/अंडरपास एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं के निर्माण हेतु पत्र सौंपा।



शिवपुरी / यह राष्ट्रीय राजमार्ग आपके दूरदर्शी नेतृत्व एवं विशेष प्रयासों का ही परिणाम है, जिसने पूरे क्षेत्र को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर किया है और विकास को नई दिशा प्रदान की है। आपके मार्गदर्शन में क्षेत्र ने निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को छुआ है, जिससे जन-जन को सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है। क्षेत्र के प्रति आपकी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणादायक रही है।

क्षेत्र की जनता लंबे समय से एक गंभीर समस्या से जूझ रही है। इन स्थानों पर उचित व्यवस्था के अभाव में लगातार हो रही दुर्घटनाएँ हम सभी के लिए चिंता का विषय हैं। समाज के एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मेरा सदैव प्रयास रहता है कि क्षेत्र की जनसमस्याओं को उचित मंच तक पहुँचाकर उनके समाधान हेतु सार्थक पहल की जाए।

मेरा यह दृढ़ संकल्प है कि यदि इस पहल से एक भी दुर्घटना में किसी की अमूल्य जान बचती है, तो मैं अपने इस प्रयास को सार्थक मानूंगा।

महाराज साहब ने विषय को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व, जनसेवा की भावना एवं दृढ़ संकल्प के चलते क्षेत्रवासियों को इस समस्या से जल्द राहत मिलेगी और क्षेत्र विकास के पथ पर और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ेगा।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles