Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

हीट वेव के चलते आंगनबाड़ी केन्द्रों के समय में परिवर्तन, कलेक्‍टर द्वारा आदेश जारी

  हीट वेव के चलते आंगनबाड़ी केन्द्रों के समय में परिवर्तन, कलेक्‍टर द्वारा आदेश जारी गुना /मध्यप्रदेश शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रा...

 हीट वेव के चलते आंगनबाड़ी केन्द्रों के समय में परिवर्तन, कलेक्‍टर द्वारा आदेश जारी


गुना /मध्यप्रदेश शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन द्वारा जारी निर्देशों एवं वर्तमान में चल रही भीषण हीट वेव को ध्यान में रखते हुए कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन समय में आंशिक संशोधन किया गया है। बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

जारी आदेशानुसार आंगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक किया जाएगा। पूर्व में निर्धारित समय में परिवर्तन करते हुए सभी गतिविधियां अब प्रातः 10:00 बजे के स्थान पर प्रातः 08:00 बजे से प्रारंभ की जाएंगी।

नई समय-सारणी के अनुसार प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी, जिसमें पोषण आहार, प्री-स्कूल गतिविधियां एवं अन्य कार्यक्रम संचालित होंगे। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 03:00 बजे तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं केन्द्र पर उपस्थित रहकर समस्त अभिलेखों का संधारण, रिकॉर्ड अद्यतन एवं गृह भेंट (होम विजिट) का कार्य करेंगी।


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles