Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

मंडी बाबू की गुंडागर्दी: विधायक और DS के नाम पर वसूली, विरोध करने पर व्यापारी का कांटा उठाया

  मंडी बाबू की गुंडागर्दी: विधायक और DS के नाम पर वसूली, विरोध करने पर व्यापारी का कांटा उठाया क़ृषि उपज मंडी के बाबू कि अवैध वसूली का मामला ...

 मंडी बाबू की गुंडागर्दी: विधायक और DS के नाम पर वसूली, विरोध करने पर व्यापारी का कांटा उठाया

क़ृषि उपज मंडी के बाबू कि अवैध वसूली का मामला फिर पहुंच कलेक्ट्रेट, कलेक्टर ने एसडीएम को सोपी जांच 


शिवपुरी / कृषि उपज मंडी मे बरसों से अंगद की तरह पैर जमाए विवादित बाबू श्रीमान जैसवाल की कार्यप्रणाली एक बार फिर प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में पीड़ित व्यापारियों ने बाबू की 'अवैध वसूली' के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कलेक्टर अर्पित वर्मा से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल एसडीएम को जांच के निर्देश दिए हैं।

धमकी और सामान की जब्ती से व्यापार ठप

फट्टा व्यापारी शिवकुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि बाबू जैसवाल ने उनसे शिवपुरी विधायक और मंडी डीएस (DS) के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की थी। जब व्यापारी ने इस अवैध वसूली का विरोध किया, तो बाबू ने दबंगई दिखाते हुए न केवल व्यापारी का तौल कांटा और अन्य सामान जब्त कर लिया, बल्कि भविष्य में व्यापार न करने देने की धमकी भी दी। कांटा और सामान बाबू के पास होने से पीड़ित व्यापारी का काम पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

विधायक और विभाग की चुप्पी ने बढ़ाए संदेह

इस पूरे प्रकरण में सबसे बड़ा सवाल 'सत्ता और संगठन' की चुप्पी पर उठ रहा है। बाबू द्वारा सरेआम विधायक और विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर पैसा मांगने के बावजूद अभी तक किसी भी स्तर से खंडन या स्पष्टीकरण नहीं आया है। चर्चा है कि क्या बाबू को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते वह बेखौफ होकर अवैध वसूली कर रहा है?

विवादों का पुराना नाता

गौरतलब है कि बाबू श्रीमान जैसवाल का विवादों से पुराना नाता रहा है। उन पर पूर्व में भी भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं और पुलिस थाने में एफआईआर (FIR) भी दर्ज है। इसके बावजूद उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से न हटाना मंडी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाता है।विधायक और मंडी डीएस के नाम पर 10 हजार की मांग।कलेक्टर अर्पित वर्मा ने एसडीएम को सौंपी निष्पक्ष जांच व्यापारी का तौल कांटा जब्त, रोजी-रोटी पर संकट।विवादित बाबू पर पहले भी दर्ज हो चुकी है एफआईआर।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles