Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

धिक्कार है ....जहर उगलती सोशल मीडिया की भीड़ पर

  धिक्कार है ....जहर उगलती सोशल मीडिया की भीड़ पर  संजय बेचैन शिवपुरी / शिवपुरी में मासूम अनय जैन की दर्दनाक मौत ने पहले ही पूरे शहर को झकझो...

 धिक्कार है ....जहर उगलती सोशल मीडिया की भीड़ पर 

संजय बेचैन


शिवपुरी / शिवपुरी में मासूम अनय जैन की दर्दनाक मौत ने पहले ही पूरे शहर को झकझोर दिया था। एक परिवार अपने बेटे को खोने के असहनीय दुख से गुजर रहा है, लेकिन इससे भी शर्मनाक बात यह है कि कुछ लोग इस संवेदनशील घटना को सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता और जहर फैलाने का माध्यम बना बैठे। यह केवल गैरजिम्मेदाराना हरकत नहीं बल्कि सामाजिक संवेदनाओं पर सीधा हमला है।

किसी मासूम की मौत पर संवेदना व्यक्त करने के बजाय यदि लोग फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भड़काऊ पोस्ट डालकर समाजों को आमने-सामने खड़ा करने की कोशिश करें तो यह केवल कानून का उल्लंघन नहीं बल्कि इंसानियत की भी हत्या है। सवाल यह है कि आखिर सोशल मीडिया कब तक नफरत का अखाड़ा बना रहेगा❓ हर घटना के बाद कुछ लोग खुद को न्यायाधीश, नेता और समाज सुधारक साबित करने की होड़ में जहरीले शब्दों की आग लगाने लगते हैं। ऐसे लोगों को यह समझना होगा कि लाइक और फॉलोअर्स के लिए फैलाया गया जहर कभी भी शहर की शांति को निगल सकता है।

कोतवाली पुलिस द्वारा तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज करना एक जरूरी कदम है, लेकिन केवल मामला दर्ज कर देना काफी नहीं होगा। जरूरत इस बात की है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जहर उगलने वालों के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई हो कि भविष्य में कोई भी किसी परिवार की त्रासदी को तमाशा बनाने की हिम्मत न कर सके। सोशल मीडिया अभिव्यक्ति का मंच है, समाज को भड़काने का हथियार नहीं।

सबसे बड़ा दुख यह है कि आज संवेदनाएं मरती जा रही हैं और सनसनी जिंदा हो रही है। जिस परिवार ने अपना बच्चा खोया उसकी पीड़ा को समझने के बजाय कुछ लोग उसे जातीय और सामाजिक रंग देने में जुट गए। यह मानसिकता समाज के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।

शिवपुरी हमेशा सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की पहचान रहा है। कुछ गैरजिम्मेदार लोगों की जहरीली पोस्ट इस शहर की संस्कृति को बदनाम नहीं कर सकतीं। अब समय आ गया है कि प्रशासन भी सख्त संदेश दे और समाज भी तय करे कि संवेदनाओं पर हमला करने वालों को सामाजिक समर्थन नहीं सामाजिक बहिष्कार मिलेगा।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles