परिवहन विभाग में “वसूली साम्राज्य” का खेल? ग्वालियर से भोपाल तक मचा हड़कंप, चेक पोस्टों पर उठने लगे बड़े सवाल! India Aaj Tak.com Editor-in...
परिवहन विभाग में “वसूली साम्राज्य” का खेल?
ग्वालियर से भोपाल तक मचा हड़कंप, चेक पोस्टों पर उठने लगे बड़े सवाल!
India Aaj Tak.com
Editor-in-Chief : Vinod Vikat
Mob : 9977708976
Date : 28/05/2026
ग्वालियर / मध्यप्रदेश परिवहन विभाग एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। सोशल मीडिया और विभागीय गलियारों में तेजी से वायरल हो रही एक तस्वीर ने ग्वालियर से लेकर भोपाल तक सनसनी फैला दी है। तस्वीर में परिवहन विभाग के कुछ अधिकारियों और चेक पोस्ट व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद विभाग के भीतर बेचैनी बढ़ गई है।
सूत्रों के अनुसार, प्रदेश के कई परिवहन चेक पोस्टों पर लंबे समय से अवैध वसूली, सेटिंग और “रेट फिक्स” जैसे आरोप चर्चा में रहे हैं, लेकिन अब खुलकर नाम सामने आने से विभाग में खलबली मच गई है। खासतौर पर खिलचीपुर चेक पोस्ट को लेकर उठे सवालों ने परिवहन महकमे की कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।
“ईमानदारी की चादर पर भ्रष्टाचार की धूल?”
वायरल सामग्री में दावा किया गया है कि विभाग में कुछ अधिकारी ऊपर तक मजबूत पकड़ बनाकर करोड़ों के खेल को संचालित कर रहे हैं। आरोप यह भी हैं कि चेक पोस्टों पर पदस्थापना कोई सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि “कमाई वाले ठिकानों” का बंटवारा बन चुकी है।
विभागीय सूत्रों का कहना है कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो जाए, तो कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं। चर्चा यह भी है कि कुछ अधिकारियों की संपत्तियों और जीवनशैली की जांच कराई जाए तो कई चौंकाने वाले खुलासे संभव हैं।
ग्वालियर से भोपाल तक अधिकारियों में बेचैनी
परिवहन विभाग के कई अधिकारी इस वायरल प्रकरण के बाद खुलकर बोलने से बच रहे हैं। अंदरखाने चर्चा है कि भोपाल स्तर तक शिकायतें पहुंच चुकी हैं और कुछ फाइलें गोपनीय तरीके से खंगाली जा रही हैं।
सूत्र बताते हैं कि कई चेक पोस्टों पर तैनात कर्मचारियों के बीच यह चर्चा तेज है कि यदि जांच एजेंसियां सक्रिय हुईं, तो बड़े पैमाने पर तबादले और कार्रवाई हो सकती है।
जनता पूछ रही बड़ा सवाल
प्रदेश की जनता अब जानना चाहती है कि—
क्या परिवहन विभाग में वसूली का संगठित नेटवर्क चल रहा है?
क्या चेक पोस्टों पर नियमों से ज्यादा “सेटिंग सिस्टम” प्रभावी है?
क्या भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए ईमानदारी का मुखौटा लगाया जा रहा है?
आखिर करोड़ों की अवैध वसूली का जिम्मेदार कौन है?
सरकार और लोकायुक्त से कार्रवाई की मांग
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मामले को लेकर लोग मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री और लोकायुक्त संगठन से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि आरोप झूठे हैं तो सरकार सामने आकर सच्चाई बताए, और यदि सही हैं तो दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो।
“India Aaj Tak” करेगा खुलासा
India Aaj Tak लगातार परिवहन विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार, चेक पोस्ट नेटवर्क और अधिकारियों की भूमिका पर पड़ताल कर रहा है। आने वाले दिनों में कई और दस्तावेज, अंदरूनी जानकारियां और बड़े खुलासे सामने लाए जाएंगे।
“भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी कलम जारी है…”
– Vinod Vikat
Editor-in-Chief
India Aaj Tak.com
Mob : 9977708976


No comments