Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

मप्र के नये परिवहन आयुक्त पर उठे सवाल, चेकपोस्टों पर अवैध वसूली से ट्रक चालक परेशान!

  मप्र के नये परिवहन आयुक्त पर उठे सवाल, चेकपोस्टों पर अवैध वसूली से ट्रक चालक परेशान! India Aaj Tak.com Editor-in-Chief : Vinod Vikat Mob :...

 मप्र के नये परिवहन आयुक्त पर उठे सवाल, चेकपोस्टों पर अवैध वसूली से ट्रक चालक परेशान!

India Aaj Tak.com

Editor-in-Chief : Vinod Vikat

Mob : 9977708976

Date : 28/05/2026





ग्वालियर / भोपाल से लेकर ग्वालियर संभाग तक परिवहन विभाग एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है। मध्यप्रदेश के नये परिवहन आयुक्त उमेश जोगा के कार्यकाल में विभागीय व्यवस्थाओं पर लगातार उंगलियां उठ रही हैं। आरोप है कि ग्वालियर संभाग के कई परिवहन चेकपोस्टों पर खुलेआम ट्रक चालकों से अवैध वसूली का खेल चल रहा है और विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार ग्वालियर में बैठकर विभाग संचालित करने वाले परिवहन आयुक्त के अधीन आने वाले खरई परोड़ा, दिनारा-सिकंदरा, चिरुला-दतिया, मुरैना, करहाल-श्योपुर सहित कई परिवहन चेकप्वाइंटों पर प्रभारी और कर्मचारी ट्रक चालकों पर कथित रूप से दबाव बनाकर अवैध उगाही कर रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह खेल किसके संरक्षण में चल रहा है?

ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि प्रदेश में परिवहन व्यवस्था सुधारने के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। आरोप है कि बिना रसीद वसूली के कारण जहां ट्रक चालक आर्थिक शोषण का शिकार हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शासन को मिलने वाले राजस्व को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है।

प्रदेश के कई जिलों से लगातार शिकायतें आने के बाद अब यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बनता जा रहा है। सवाल उठ रहा है कि यदि मुख्यमंत्री मोहन यादव भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात करते हैं, तो फिर परिवहन विभाग के इन चेकपोस्टों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?

स्थानीय ट्रांसपोर्टरों और वाहन चालकों की मांग है कि प्रदेश सरकार तत्काल विशेष जांच दल गठित करे और जिन अधिकारियों-कर्मचारियों पर अवैध वसूली के आरोप हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाकर निलंबित किया जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह मामला पूरे मध्यप्रदेश में बड़ा जनआंदोलन बन सकता है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री इस गंभीर मामले पर क्या रुख अपनाते हैं। क्या प्रदेश सरकार परिवहन विभाग में फैले कथित भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई करेगी, या फिर ट्रक चालकों की आवाज इसी तरह दबती रहेगी?

India Aaj Tak.com का बड़ा सवाल —

“क्या परिवहन चेकपोस्ट जनता की सुरक्षा और राजस्व के लिए बने हैं, या फिर अवैध वसूली का अड्डा बन चुके हैं?”

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles