Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

अब नजर आने लगे ईरान-इजरायल युद्ध के साइड इफेक्ट, खनियाधाना में गैस एजेंसी पर हंगामा

  अब नजर आने लगे ईरान-इजरायल युद्ध के साइड इफेक्ट, खनियाधाना में गैस एजेंसी पर हंगामा थार गाड़ी की तोड़फोड़ करने वाला दबोचा, फिजिकल थाने की ...

 अब नजर आने लगे ईरान-इजरायल युद्ध के साइड इफेक्ट, खनियाधाना में गैस एजेंसी पर हंगामा

थार गाड़ी की तोड़फोड़ करने वाला दबोचा, फिजिकल थाने की चौपाल में नशेड़ियों से परेशान मिले लोग


शिवपुरी। ईरान-इजरायल अमेरिका युद्ध का साइड इफेक्ट अब शिवपुरी में भी नजर आने लगा। जिले के खनियाधाना कस्बे में स्थित एक गैस एजेंसी पर हंगामा और स्टाफ से मारपीट का मामला सामने आया है। वहीं फिजिकल थाना पुलिस ने बीती रात चौपाल लगाई, जिसमें लोगों ने नशेड़ियों से परेशानी की शिकायत की। उधर कोतवाली क्षेत्र में थार गाड़ी की तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। प्रशासन की कार्यवाही में पिछोर के सनघटा परियोजना में गुणवत्ता खराब होने पर एक क्रेशर को सील करने की कार्यवाही की गई है। 

रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें खनियाधाना की मां वैष्णो इंडेन गैस एजेंसी का स्टाफ खुद के साथ महिला द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत करते हुए वीडियो बना रहा है। दरअसल गैस सिलेंडर के।लिए उपभोक्ता परेशान है, जिसमें एजेंसी संचालक सहयोग करने की बजाए उनसे अभद्रता पर उतारू हैं। इसी गैस एजेंसी पर बीते 16 अप्रैल को लगभग एक सैकड़ा एलपीजी गैस की किताबों को बाहर फेंकने का मामला भी सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों को समझाइश देकर शांत कराया।

नशेड़ी आधी रात तक करते हैं परेशान: 

आमजन एवं पुलिस के बीच गहरी हुई खाई को पाटने के उद्देश्य से शनिवार की रात फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने शिकारी चौराहे पर चौपाल आयोजित की। जिसमें अन्य समस्याओं के साथ ही लोगों ने बताया कि कुछ नशेड़ी लड़के रात 11 बजे से इकट्ठे होते हैं, जो रात 2 बजे तक धमाल करते हैं। झगड़े के डर की वजह से स्थानीय लोग उनसे उलझते नहीं हैं। टीआई राठौड़ ने उन्हें आश्वस्त किया कि अब उनका ऊधम नहीं चलेगा। इस दौरान एक विवाहिता ने ससुरालियों पर परेशान करने का आरोप भी लगाया। 

थार गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाला दबोचा: 

कोतवाली शिवपुरी थाना क्षेत्र में राजेश्वरी रोड पर खड़ी विहिप नेता प्रकाश सोनी की थार गाड़ी के बीते 15- 16 मई की दरमियानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने तोड़फोड़ कर दी थी। कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी राजवीर धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इतनी त्वरित कार्यवाही से खुश प्रकाश सोनी अपने नुकसान को भूल कर टीआई रोहित दुबे का सम्मान करने कोतवाली पहुंचे। 

सनघटा पिछोर में बालाजी क्रेशर सील: 

बीते शनिवार को कलेक्टर अर्पित बर्मा पिछोर में चल रही सनघटा परियोजना का काम देखने पहुंचे। इस दौरान उन्हें कार्य की गुणवत्ता में कमी नजर आई, तो उन्होंने माल देने वाले बालाजी क्रेशर की गिट्टी की जांच करवाई, जो गुणवत्ताविहीन निकली। जिसके चलते माइनिंग विभाग ने क्रेशर को सील करते हुए, वहां मौजूद 4 हजार घन मीटर गिट्टी, एक पोकलेन व हाइड्रा जब्त कर लिया।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles