Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

मासूम अनय को न्याय दिलाने कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजन व शहरवासियों के साथ दो विधायक, बाद में तीसरे भी आए

  मासूम अनय को न्याय दिलाने कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजन व शहरवासियों के साथ दो विधायक, बाद में तीसरे भी आए कलेक्टर, पुलिस व बस संचालक के खिलाफ न...

 मासूम अनय को न्याय दिलाने कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजन व शहरवासियों के साथ दो विधायक, बाद में तीसरे भी आए

कलेक्टर, पुलिस व बस संचालक के खिलाफ नारेबाजी कर दिया धरना, इसी बीच आए कलेक्टर खुद पकड़कर लाए पीड़ित को 


शिवपुरी। इंटरसिटी बस में लगी आग में जिंदा जले 4 वर्षीय मासूम अनय जैन को न्याय दिलाने सोमवार को शहर की जनता के साथ दो विधायक रेली निकालकर ज्ञापन सौंपने कलेक्ट्रेट पहुंचे। आसमान से बरस रही आग के बीच कलेक्ट्रेट पहुंची भीड़ एवं विधायकों को तब निराशा हुई, जब कलेक्टर अर्पित वर्मा अपने चैंबर में नहीं मिले। कलेक्टर एवं पुलिस प्रशासन के अलावा बस संचालक मुर्दाबाद के नारे लगाए गए, तथा धूप में ही भीड़ में शामिल लोग धरने पर बैठ गए। इसी बीच कलेक्टर आ गए, तथा पीड़ित को खुद पकड़कर वो अपने चैंबर तक लेकर गए। इस दौरान मुर्दाबाद के नारे लगते रहे, लेकिन उसमें से कलेक्टर का नाम हट गया। चेंबर में पीड़ित की सुनवाई करके कार्रवाई का आश्वासन दिया, इस बीच तीसरे विधायक भी वहां आ गए थे। 

ज्ञात रहे कि बीते शुक्रवार को शाजापुर मक्सी में रात को चाय नाश्ते के लिए रुकी इंटरसिटी वीडियो कोच की सवारी उतर आई थी। बस में सवार 4 वर्षीय अनय जैन बस के अंदर ही रह गया, तथा जब बस में आग भड़क गई, तो वो उसमें जिंदा जल गया था। अनय के पिता अभिषेक जैन एवं शहर की जनता के साथ शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, पोहरी के कांग्रेसी विधायक कैलाश कुशवाह, आज निकाली गई विरोध रैली में शामिल होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद पता चला कि कलेक्टर अर्पित वर्मा अभी आफिस नहीं आए थे। जिसके चलते भीड़ ने कलेक्टर, पुलिस एवं बस संचालक के खिलाफ नारेबाजी करते की। इस बीच एडीएम आ गए, तो अनय के पिता अभिषेक ने उन्हें अपना दर्द बयां किया। तत्पश्चात भीड़ वापस कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट ओर पहुंची, तथा सड़क पर ही धरने पर बैठ गई। 

फिर आए कलेक्टर, तो पिता ने सुनाया दर्द

जब भीड़ के साथ अनय के पिता कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर धरना दे रहे थे, तभी कलेक्टर अर्पित वर्मा वहां आ गए। कलेक्टर ने सड़क पर ही बैठकर अभिषेक का दर्द सुना। जिसमें मासूम के पिता ने बताया कि मेरे बेटे को साजिशन जलाया गया है। क्योंकि बस में जलने की गंध पहले ही आ रही थी, तथा जब आग भड़की तो बस का स्टाफ वहां से भाग गया। अभिषेक ने आरोप लगाया कि बस में जान बुझकर आग लगाई गई थी। आग में जब मेरा बेटा जलकर खाक हो गया, तो वहां पुलिस ने हमारी शिकायत लेने के लिए 3 घंटे तक थाने में बिठाया। अभिषेक ने इस मामले में न्याय दिलाने, अन्यथा धरना देने की बात कही। 

कलेक्टर अपने साथ ले गए चेंबर में: 

कलेक्ट्रेट के सामने सड़क से उठाकर अभिषेक जैन को कलेक्टर खुद पकड़कर अपने चैंबर में लेकर पहुंचे। साथ ही दोनों विधायक भी चेंबर में मौजूद रहे। इस बीत कोलारस विधायक महेंद्र यादव भी कलेक्टर के चैंबर में पहुंच गए। कलेक्टर ने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय दिलाया जाएगा।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles