बैराड़ में अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाईः खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त शिवपुरी/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में ज...
बैराड़ में अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाईः खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
शिवपुरी/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बैराड में तहसीलदाऱ अजय परसेडिया द्वारा कस्बा भ्रमण के दौरान कृषि उपज मंडी के पास से अवैध रूप से पत्थरों (खंडों) का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया।
कार्रवाई के दौरान वाहन चालक द्वारा खनिज परिवहन से संबंधित कोई भी वैध रॉयल्टी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर, तहसीलदार अजय परसेडिया द्वारा वाहन को तत्काल जब्त कर बैराड़ थाना पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग द्वारा इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

No comments