Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

वार्ड 12 के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहीं पार्षद सरोज धाकड़, आंगनबाड़ी भवन निर्माण का किया निरीक्षण

IndiaAajTak.in दिनांक : 25 जून 2026 वार्ड 12 के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहीं पार्षद सरोज धाकड़, आंगनबाड़ी भवन निर्माण का किया न...


IndiaAajTak.in

दिनांक : 25 जून 2026

वार्ड 12 के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहीं पार्षद सरोज धाकड़, आंगनबाड़ी भवन निर्माण का किया निरीक्षण

रिपोर्ट : दीपक विकट


शिवपुरी। नगर पालिका शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद श्रीमती सरोज धाकड़ अपने क्षेत्र के विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं को लेकर लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित के कार्यों पर विशेष ध्यान देने वाली पार्षद सरोज धाकड़ ने गुरुवार को पोहरी बस स्टैंड के समीप तालाब सौंदर्यीकरण स्थल के पास निर्माणाधीन नवीन आंगनबाड़ी भवन का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।



निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की नापतोल एवं गुणवत्ता की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा अन्य संबंधित कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि वार्ड क्रमांक 12 में मनिहार आदिवासी बस्ती एवं धाकड़ मोहल्ला शामिल हैं। श्रीमती सरोज धाकड़ कई बार वार्ड पार्षद के रूप में निर्वाचित होकर क्षेत्र की जनता का विश्वास जीत चुकी हैं। भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी सरोज धाकड़ की क्षेत्र में मजबूत जनपकड़ मानी जाती है तथा वे स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहती हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पार्षद सरोज धाकड़ वार्ड में सड़क, पानी, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार क्षेत्र का भ्रमण करती हैं और आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए अधिकारियों से समन्वय स्थापित करती हैं।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles