Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

मानस भवन शिवपुरी में 16 से 18 जून तक लगेगा तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर

  मानस भवन शिवपुरी में 16 से 18 जून तक लगेगा तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर शिवपुरी। जनपद पंचायत शिवपुरी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोनम जैन ने ज...

 मानस भवन शिवपुरी में 16 से 18 जून तक लगेगा तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर


शिवपुरी। जनपद पंचायत शिवपुरी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोनम जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड स्तरीय तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह शिविर 16 जून 2026 से 18 जून 2026 तक मानस भवन, शिवपुरी में आयोजित होगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जहां नागरिक अपनी समस्याओं एवं संबंधित आवेदन-पत्रों के साथ पहुंचकर विभागीय सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे तथा अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोनम जैन ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जनकल्याण शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

सीईओ सोनम जैन ने कहा कि जनकल्याण शिविर का उद्देश्य शासन और आमजन के बीच की दूरी को कम करते हुए लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है।

रिपोर्ट : विनोद विकट

Editor-in-Chief, Indiaaajtak.in

दिनांक : 15 जून 2026

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles