Indiaaajtak.in Editor-in-Chief : Vinod Vikat Mob. : 9977708976 दिनांक : 17/06/2026 25 निजी स्कूलों की मान्यता पर उठे सवाल, जांच रिपोर्ट के...
Indiaaajtak.in
Editor-in-Chief : Vinod Vikat
Mob. : 9977708976
दिनांक : 17/06/2026
25 निजी स्कूलों की मान्यता पर उठे सवाल, जांच रिपोर्ट के बावजूद मिली मंजूरी
शिवपुरी। जिले में निजी स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, शिवपुरी ब्लॉक के 25 निजी स्कूलों का निरीक्षण करने के बाद बीआरसी द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में खेल मैदान, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के अभाव का उल्लेख करते हुए मान्यता नहीं देने की अनुशंसा की गई थी।
आरोप है कि नकारात्मक निरीक्षण रिपोर्ट के बावजूद संबंधित स्कूलों को मान्यता प्रदान कर दी गई। इससे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लग गए हैं। मामले को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की भूमिका भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
जब इस संबंध में जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) दफेदार सिंह सिकरवार से जानकारी ली गई, तो उन्होंने सूची उपलब्ध कराने पर मामले की जांच कराने की बात कही।
शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि निर्धारित मानकों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की अनदेखी कर मान्यता दी गई है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उच्च अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

No comments