Indiaaajtak.in रिपोर्ट : अतुल जैन दिनांक : 24 जून 2026 पिछोर में 6 जुलाई को मुख्यमंत्री मोहन यादव का संभावित दौरा, जिला बनाने की मांग होगी प...
Indiaaajtak.in
रिपोर्ट : अतुल जैन
दिनांक : 24 जून 2026
पिछोर में 6 जुलाई को मुख्यमंत्री मोहन यादव का संभावित दौरा, जिला बनाने की मांग होगी प्रमुख
पिछोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 6 जुलाई को प्रस्तावित पिछोर दौरे को लेकर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने रेस्ट हाउस पिछोर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह पिछोर विधानसभा क्षेत्र का पहला दौरा होगा, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता में उत्साह का माहौल है।
विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष पिछोर को जिला बनाने की वर्षों पुरानी मांग प्रमुखता से रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला निर्माण की मांग क्षेत्र की जनता की सबसे बड़ी अपेक्षा है, जिसके लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पिछोर के ऐतिहासिक किले के संरक्षण, जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का मुद्दा भी उठाया गया। विधायक ने कहा कि किले को विकसित कर पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र को नई पहचान मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
उन्होंने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। विधायक ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments