Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिछोर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, जिला बनाने की मांग होगी प्रमुख

 Indiaaajtak.in रिपोर्ट : अतुल जैन दिनांक : 24/06/2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिछोर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, जिला ब...

 Indiaaajtak.in

रिपोर्ट : अतुल जैन

दिनांक : 24/06/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिछोर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, जिला बनाने की मांग होगी प्रमुख


पिछोर। आगामी 6 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिछोर आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री पहली बार पिछोर आ रहे हैं और क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण सौगातें लेकर आने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी और प्रमुख मांग पिछोर को जिला बनाने की है। कार्यकर्ताओं ने नारा दिया है कि "100 बात की एक बात, 1 लाख की एक बात – जिला और किला।" उनका कहना था कि पिछले 30 वर्षों से भाजपा कार्यकर्ता इस मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और अब उन्हें इसके परिणाम की उम्मीद है।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम पिपरिया में आयोजित होगा, जहां एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री जहां भी जाते हैं, विकास की सौगातें लेकर जाते हैं और पिछोर को भी कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात मिलने की उम्मीद है।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करने और पिछोर को जिला बनाने की मांग को मजबूती से रखने का आह्वान किया।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles