Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

पंचायतों में शुरू हुई जनसुनवाई, मौके पर हुआ अधिकांश आवेदनों का निराकरण

पंचायतों में शुरू हुई जनसुनवाई, मौके पर हुआ अधिकांश आवेदनों का निराकरण विनोद विकट, शिवपुरी | Indiaaajtak.in दिनांक: 02 जून 2026 कलेक्टर अर्प...


पंचायतों में शुरू हुई जनसुनवाई, मौके पर हुआ अधिकांश आवेदनों का निराकरण

विनोद विकट, शिवपुरी | Indiaaajtak.in

दिनांक: 02 जून 2026








कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई शुरू हो गई है। इसी क्रम में एसडीएम अनुपम शर्मा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत मडखेड़ा की आदिवासी बस्ती में चौपाल आयोजित की गई, जिसमें आवास के 13, पेंशन के 4, पोषण आहार के 9, राजस्व के 7, आधार अपडेट के 4 सहित कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकांश आवेदनों का निराकरण मौके पर किया गया, शेष के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

एसडीएम अनुपम शर्मा ने बताया कि अब प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को सभी पंचायतों में नियमित जनसुनवाई होगी। इस दौरान सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

वहीं जनपद पंचायत पोहरी एवं बदरवास के सीईओ आफीसर सिंह गुर्जर ने ग्राम पंचायत भटनावर में कैंप लगाकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी तथा आमजन की समस्याएं सुनीं। चौपाल में तहसीलदार शिवम शर्मा, सीईओ आफीसर सिंह गुर्जर सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ग्रामीणों के बीच आफीसर सिंह गुर्जर एक कर्मठ, ईमानदार और संवेदनशील अधिकारी के रूप में पहचान बना रहे हैं। समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके त्वरित समाधान की पहल उनकी कार्यशैली की विशेषता मानी जा रही है। कलेक्टर अर्पित वर्मा की यह पहल ग्रामीणों को उनकी पंचायत में ही शासन-प्रशासन की सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

अर्पित वर्मा की पहल पर पंचायतों में जनसुनवाई शुरू, आफीसर सिंह गुर्जर और अनुपम शर्मा पहुंचे गांव-गांव

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles