सीएम राइज स्कूल की छात्राओं से मिले जनपद सीईओ, उज्ज्वल भविष्य के लिए किया मार्गदर्शन शिक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताया ...
सीएम राइज स्कूल की छात्राओं से मिले जनपद सीईओ, उज्ज्वल भविष्य के लिए किया मार्गदर्शन
शिक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताया
शिवपुरी, 17 जून 2026। जनपद पंचायत पोहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऑफिसर सिंह गुर्जर ने अपने व्यस्त शासकीय दायित्वों के बीच समय निकालकर सीएम राइज स्कूल पोहरी की छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के महत्व, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
ऑफिसर सिंह गुर्जर ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, व्यक्तित्व विकास और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज की छात्राएं ही भविष्य की सशक्त नागरिक हैं और शिक्षा के माध्यम से वे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं।
संवाद के दौरान उन्होंने छात्राओं को जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना धैर्य, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान समझदारी, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से निकाला जा सकता है।
इस अवसर पर छात्राओं ने भी खुलकर अपनी जिज्ञासाएं और प्रश्न रखे, जिनका ऑफिसर सिंह गुर्जर ने सरल एवं सहज भाषा में उत्तर देते हुए उनका मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने इस प्रेरणादायक संवाद के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
Indiaaajtak.in
Editor-in-Chief : Vinod Vikat
मो. 9977708976
दिनांक : 17/06/2026

No comments