Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र वितरित

जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र वितरित कोलारस में तीन दिवसीय विकासखंड स्तरीय शिविर में हितग्राहियों को मिला योजन...


जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र वितरित

कोलारस में तीन दिवसीय विकासखंड स्तरीय शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ




शिवपुरी, 17 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत कोलारस परिसर में 16 से 18 जून तक आयोजित तीन दिवसीय विकासखंड स्तरीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की सीसी लिमिट तथा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। जनपद पंचायत क्षेत्र के हितग्राहियों को लगभग 75 लाख रुपए तथा नगर परिषद क्षेत्र के हितग्राहियों को 26 लाख रुपए की राशि से विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इसके साथ ही 10 स्व-सहायता समूहों को 50 लाख रुपए की नगर साख सीमा स्वीकृत कर वितरित की गई।

जनकल्याण शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया। साथ ही नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रवीन्द्र शिवहरे, ओ.पी. भार्गव, मंडल अध्यक्ष मंगल कुशवाह, जनपद सदस्य, सरपंच, सचिवगण, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश शाक्य, ब्लॉक मैनेजर संजय सिंह चौहान, आजीविका मिशन से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Indiaaajtak.in

Editor-in-Chief : Vinod Vikat

मो. 9977708976

दिनांक : 17/06/2026

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles