भारतीय जनता पार्टी कल करेगी राहुल गांधी का पुतला दहन, शिवपुरी में प्रदर्शन की तैयारी शिवपुरी/ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय जन...
भारतीय जनता पार्टी कल करेगी राहुल गांधी का पुतला दहन, शिवपुरी में प्रदर्शन की तैयारी
शिवपुरी/ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का विरोध-प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में भाजपा जिला शिवपुरी द्वारा कल, 1 सितंबर को, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे माधव चौक पर एकत्र होकर शुरू होगा। इसके बाद सभी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय की ओर मार्च करेंगे और वहीं पर पुतला दहन किया जाएगा।
यह प्रदर्शन देश भर में भाजपा द्वारा राहुल गांधी के कथित आपत्तिजनक बयानों के विरोध में किए जा रहे विरोध-प्रदर्शनों का हिस्सा है। भाजपा नेताओं ने हाल ही में राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
इस विरोध-प्रदर्शन में भाजपा जिला शिवपुरी के समस्त नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों, जिला पदाधिकारियों, मंडलों के अध्यक्षों और सभी जनप्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।

No comments