Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

बैराड पुलिस द्वारा 02 कैनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 80 लीटर कीमती 18000 रुपये की जप्त कर आरोपी को गिफ्तार किया गया

  बैराड पुलिस द्वारा 02 कैनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 80 लीटर कीमती 18000 रुपये की जप्त कर आरोपी को गिफ्तार किया गया।  शिवपुरी / पुलि...

 बैराड पुलिस द्वारा 02 कैनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 80 लीटर कीमती 18000 रुपये की जप्त कर आरोपी को गिफ्तार किया गया। 




शिवपुरी / पुलिस अधीक्षक अमन सिह राठौड के द्वारा अवैध शराब , अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध जीरो ट्रोलेंस अपनाने के निर्देश दिये गये है अतिरिक्त पुलिस संजीव मुले व एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन मे आज दिनांक 09.02.2026 को दोपहर को थाना बैराड पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि फुलीपुरा मौजा पार्वती नदी के किनारे रोड के पास एक व्यक्ति हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब को बेचने के लिये ले जा रहा है जो किसी वाहन के इंतजार मे खडा है। जिसके पास 02 कैनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब भरी हुई है। मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया का दिखा जिसके पास मे दो प्लास्टिक की नीले केने रखी थी जिसे घेर कर पकडा एवं जिसका नाम पता पूँछा तो उसने अपना नाम सोनू पुत्र हक्के रावत उम्र 25 साल निवासी शुक्ला लॉज के पास बैराड थाना बैराड जिला शिवपुरी का होना बताया। एवं पास मे रखी केनों के संबंध मे पूँछा तो उनमे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब का होना बताया। आरोपी के कब्जे से 02 प्लास्टिक की केनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 80 लीटर कीमती 18000 रुपये की जप्त की गई एवं आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है

सराहनीय कार्यवाही : - निरी. सुरेश शर्मा, सउनि सोबरन सिंह सिसोदिया प्र आऱ 947 इकबाल अहमद आऱ 116 संदीप आऱ 1058 राजेन्द्र प्रसाद आऱ 1095 अखलेश आऱ 1157 देवेन्द्र राठौर, आर. चा. 72 मनीष परिहार की विशेष भूमिका रही।


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles