Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

खरीदी केन्द्रों पर शनिवार को भी होगा चना, मसूर का उपार्जन कार्य

खरीदी केन्द्रों पर शनिवार को भी होगा चना, मसूर का उपार्जन कार्य  अशोकनगर/रवी विपणन वर्ष 2026-27 में चना एवं मसूर का उपार्जन 30 मार्च से 28 म...


खरीदी केन्द्रों पर शनिवार को भी होगा चना, मसूर का उपार्जन कार्य 


अशोकनगर/रवी विपणन वर्ष 2026-27 में चना एवं मसूर का उपार्जन 30 मार्च से 28 मई तक किया जाना है। इस हेतु जिले में 18 उपार्जन केन्द्र निर्धारित किये गये हैं वर्तमान समय में उपार्जन केन्द्रों पर कृषक स्लॉट बुकिंग कराकर चना, मसूर की उपज का उपार्जन कराने हेतु केन्द्रों पर 2-3 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है जिससे किसानों को अपनी फसल की सुरक्षा एवं तेज गर्मी आदि परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है इस कारण कभी-कभी कानून व्यवस्था की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। 

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर श्री बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेशानुसार इस संबंध में समिति प्रबंधक सेवा सहकारी समिति चना, मसूर उपार्जन केन्द्र समस्त को निर्देशित किया गया है कि किसानों की परेशानी एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए शुक्रवार को उपार्जन हेतु आये हुए कृषकों को चिन्हित कर सूची तैयार कर चना, मसूर उपार्जन केन्द्रों पर शनिवार को चना, मसूर का उपार्जन कार्य करते हुए आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles