Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

कलेक्टर के सख्त निर्देश, उपार्जन व्यवस्था पर निगरानी रखें राजस्व अधिकारी

  कलेक्टर के सख्त निर्देश, उपार्जन व्यवस्था पर निगरानी रखें राजस्व अधिकारी शिवपुरी / कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने समस्त राजस्...

 कलेक्टर के सख्त निर्देश, उपार्जन व्यवस्था पर निगरानी रखें राजस्व अधिकारी









शिवपुरी / कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने समस्त राजस्व अधिकारियों को उपार्जन व्यवस्था पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अभी गेहूं का उपार्जन किया जा रहा है। उपार्जन केंद्रों पर राजस्व अधिकारी स्वयं भ्रमण करें और व्यवस्थाओं का जायजा लें। यदि कहीं कोई अव्यवस्था पाई जाती है तो उसका समाधान सुनिश्चित कराएं

*लापरवाही पर होगी कार्यवाही*

 उन्होंने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि उपार्जन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उपार्जन केंद्रों पर किसानों को भी परेशानी ना आए। छाया और पेयजल का इंतजाम रहे। 

*राजस्व अधिकारियों ने किया निरीक्षण*

 कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार समस्त एसडीएम तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपार्जन केंद्रों पर बारदाना, परिवहन की जानकारी ली। प्रतिदिन किसानों को एसएमएस, स्लॉट बुकिंग की भी जानकारी ली।किसानों से तोल के नाम पर राशि न ली जाए। इसके अलावा उपज की गुणवत्ता और निर्धारित वजन से ज्यादा तौल ना हो।

*निगरानी के लिए नोडल और सहायक नोडल*

उल्लेखनीय है कि जिले में 45 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने खरीदी केंद्र पर निगरानी के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए हैं।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles