Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

पूरी गंभीरता से लें प्रशिक्षण, प्रश्न पूछे और समाधान करें ,जिससे न हो त्रुटि - कलेक्टर अर्पित वर्मा

पूरी गंभीरता से लें प्रशिक्षण, प्रश्न पूछे और समाधान करें ,जिससे न हो त्रुटि - कलेक्टर अर्पित वर्मा कलेक्टर ने करेरा में जनगणना प्रगणकों और ...


पूरी गंभीरता से लें प्रशिक्षण, प्रश्न पूछे और समाधान करें ,जिससे न हो त्रुटि - कलेक्टर अर्पित वर्मा

कलेक्टर ने करेरा में जनगणना प्रगणकों और सुपरवाइजर के प्रशिक्षण का लिया जायजा




शिवपुरी / कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने शुक्रवार को करेरा में भ्रमण किया और एसडीम कार्यालय, स्वास्थ्य संस्थाएं सहित प्रशिक्षण का भी जायजा लिया। अभी जनगणना के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। 

करेरा भ्रमण के दौरान कलेक्टर अर्पित वर्मा ने संदीपनी शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करैरा में जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण में भाग लेते हुए प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना में डिजिटल माध्यम का भी उपयोग किया जा रहा है, जिससे नागरिक स्वयं भी पोर्टल पर जानकारी दर्ज कर सकेंगे। उन्हांेने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान पूछने में संकोच न करें, प्रश्न करें जिससे बाद में कोई त्रुटि की संभावना न रहे। यदि आपकी जानकारी सही होगी तभी दूसरे को सही जानकारी दे पाएंगे। उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारीगण स्वगणना कीजिए। यह बहुत ही सरल तरीका है, जिसमें प्रश्नों के जवाब भरने होते है, उक्त सरल प्रश्नों के उत्तर कोई भी आसानी के साथ दे सकता है। स्वगणना में परिवार और अपने मकान का विवरण स्वयं भर सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि जब प्रगणक घर घर जाएंगे तब उनका यही प्रशिक्षण काम आएगा। वह नागरिकों की सही जानकारी ले पाएंगे और सही जवाब दे पाएंगे। एक सही और शुद्ध जनगणना के आंकड़े के लिए प्राथमिक स्तर से सही जानकारी एकत्रित होना आवश्यक है।


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles