Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण का आयोजन

  आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण का आयोजन   श्योपुर/कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज आ...

 आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण का आयोजन



  श्योपुर/कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस श्योपुर में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा संबंधी जूडो-कराते एवं मार्शल आर्ट का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आदिम जाति कल्याण विभाग से उपस्थित हुए मार्शल आर्ट ट्रेनर श्री उदय सिंह राजावत ने छात्राओं को जूडो-कराते से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स पर ट्रिक सिखाए। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

 कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओपी शर्मा ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें आत्मरक्षा संबंधित विभिन्न प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. संगीता शाक्य ने छात्राओं को आगे बढ़ने तथा निडर व सशक्त बनकर समाज में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर समिति के अन्य सदस्य डॉ.उर्मिला बाथम, डॉ. सीमा चौकसे, प्रो. ज्योत्सना मेघवाल, डॉ.मनु प्रताप सिंह भदौरिया तथा महाविद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles