Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

एसडीएम अमित कुमार सोनी ने किया मक्सूदनगढ़ में जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण

  एसडीएम अमित कुमार सोनी ने किया मक्सूदनगढ़ में जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण गुना /भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीक...

 एसडीएम अमित कुमार सोनी ने किया मक्सूदनगढ़ में जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण



गुना /भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य 01 मई से 30 मई तक किया जाना है। इसी क्रम में प्रगणक एवं सुपरवाइजरों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पर एसडीएम राघौगढ़ श्री अमित कुमार सोनी ने मक्सूदनगढ़ में प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रगणक एवं सुपरवाइजरों से संवाद कर जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने हेतु प्रशिक्षण को पूरी एकाग्रता से ग्रहण करने के निर्देश दिए। साथ ही स्व-गणना (Self Enumeration) की संपूर्ण प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उन्होंने सभी से अपेक्षा की कि निर्धारित समय-सीमा में मकान सूचीकरण का कार्य पूर्ण किया जाए। प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लेते हुए भोजन, पानी एवं अन्य सुविधाओं के बारे में भी प्रतिभागियों से जानकारी ली, जिस पर सभी ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया।

इस अवसर पर तहसीलदार मक्सूदनगढ़ डॉ. उदयसिंह जाटव, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी कमलसिंह कोली, नगर परिषद सीएमओ बीरेन्द्र चक्रवर्ती, विद्यालय प्राचार्य जेनेन्द्र सोलंकी, राजस्व निरीक्षक लल्लूसिंह भील, पटवारी राकेश यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान दोनों बैचों में श्री जेनेन्द्र सोलंकी, हेमराज अहिरवार, रविदास जाटव एवं कुलवेंद्र सिंह राणा द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से सुव्यवस्थित रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles