Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

पोहरी रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैफिक बंद करने का नियम ताक पर, वैकल्पिक रास्ता दुर्गम होने से उड़ रहे धूल के गुबार

  पोहरी रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैफिक बंद करने का नियम ताक पर, वैकल्पिक रास्ता दुर्गम होने से उड़ रहे धूल के गुबार मनियर रेलवे अंडर गेटपास से...

 पोहरी रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैफिक बंद करने का नियम ताक पर, वैकल्पिक रास्ता दुर्गम होने से उड़ रहे धूल के गुबार

मनियर रेलवे अंडर गेटपास से होकर 4 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर हाइवे से निकल रहीं यात्री व स्कूल बसें 


शिवपुरी। पंचवर्षीय योजना की तरह शिवपुरी शहर के पोहरी रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे पुल को लेकर बीते 15 अप्रैल से ट्रैफिक बंद कर दिया। शुक्रवार को SD न्यूज ने जब इस पूरे मामले को लाइव किया, तो स्थिति कुछ ठीक नजर नहीं आई। महत्वपूर्ण बात यह है कि रेलवे स्टेशन वाले वैकल्पिक रास्ते पर धूल के गुबार उड़ रहे हैं, जबकि मनियर रेलवे अंडर गेटपास वाले रास्ते से होकर 4 किमी के अतिरिक्त चक्कर के अलावा स्कूल बसें भी हाइवे से होकर निकल रही हैं। 

पहला दृश्य: 

ट्रैफिक बंद का नियम ताक पर::

पोहरी नाके से बस स्टेंड के पास तीन जगह आड़े लोहे के जाल व गेट लगाकर ट्रैफिक बंद का केवल संकेत है, जबकि छोटे चार पहिया व अन्य वाहन भी निकल रहे हैं। 

दूसरा दृश्य: 

रेलवे स्टेशन वाली सड़क::

पोहरी रोड से रेलवे स्टेशन को घूमते ही ऊबड़- खाबड़ सड़क झटका देती है। इसके बाद तो उखड़ी पड़ी डामर सड़क में भरी गई मिट्टी से धूल के गुबार उड़ रहे हैं। इनसे होकर स्कूल बसें व यात्री बसें भी निकल रही हैं। 

तीसरा दृश्य: 

मनियर अंडर गेटपास::

बायपास से मनियर की बदहाल सड़क से होकर अंडर गेटपास वाली सड़क तो अच्छी है, लेकिन इस रास्ते से होकर फोरलेन हाइवे बायपास से होकर 4 किमी का अतिरिक्त चक्कर व भारी वाहनों का खतरा बना हुआ है। 

चौथा दृश्य: 

रेलवे गेट बंद, 41 डिग्री लोग परेशान: 

पोहरी रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर जब गेट बंद हुआ, तो दोनों तरफ लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। आसमान से बरस रही आग और 41 डिग्री के बीच परेशान लोग अधूरा रेलवे पुल देखकर बोले कि अगले लोकसभा चुनाव के दौरान ही इसका लोकार्पण होगा, तब तक तो यह परेशानी झेलनी पड़ेगी।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles