Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

विधायक लिखी गाड़ी से विधायक पुत्र ने दूसरी विधानसभा में छात्र-छात्राओं की गाड़ी में मारी टक्कर

  विधायक लिखी गाड़ी से विधायक पुत्र ने दूसरी विधानसभा में छात्र-छात्राओं की गाड़ी में मारी टक्कर पुलिस ने किया अज्ञात पर मामला दर्ज, विधायक ...

 विधायक लिखी गाड़ी से विधायक पुत्र ने दूसरी विधानसभा में छात्र-छात्राओं की गाड़ी में मारी टक्कर

पुलिस ने किया अज्ञात पर मामला दर्ज, विधायक बोले: पुत्र व परिवार से पहले जनता सर्वोपरि, पीड़ित की पुलिस करे सुनवाई




शिवपुरी। अपनी विधानसभा छोड़कर दूसरी विधानसभा में स्कूल जा रहीं छात्र- छात्राओं की गाड़ी में एक थार गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाली गाड़ी की नम्बर प्लेट वाली जगह पर विधायक के नाम की प्लेट लगी थी, तथा कांच में ऊपर की तरफ प्रीतम लोधी, विधायक पिछोर लिखा हुआ था।

मामला गुरुवार की दोपहर करेरा के मुख्य बाजार का है, जहां दुपहिया वाहन पर जा रहे विद्यार्थियों  की गाड़ी को पीछे से पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी ने टक्कर मार दी। लड़कियों ने जब पीछे मुड़कर देखा तो नम्बर प्लेट की जगह विधायक की प्लेट लगी थी। टक्कर लगने के बाद पीड़ित छात्राओं ने पुलिस से शिकायत की, तो करेरा पुलिस ने नाम पता होने के बावजूद अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। कुछ देर बाद  स्टाइलिश ड्रेस में विधायक पुत्र दिनेश का भी वीडियो सामने आया, जिसमें जब बच्चियों के परजिनों ने दिनेश से टक्कर मारने की वजह पूछी, तो उसने बताया कि यह सड़क पर लहरा कर गाड़ी चला रहीं थीं। इस दौरान विधायक पुत्र ने वीडियो बनाने से भी मना किया। 

विधायक ने मारा छक्का: जनता सर्वोपरि बताई

इस घटना के बाद ऐसा लग रहा था कि पिछोर विधायक प्रीतम लोधी अपने बेटे का पक्ष मजबूती से रखेंगे, लेकिन उन्होंने तो सीधा छक्का मार दिया। प्रीतम लोधी ने अपनी आईडी से एक संदेश डाला कि विधायक का पुत्र हो या परिवार, जनता सर्वोपरि है। पीड़ित को न्याय मिले, करेरा पुलिस कार्यवाही करे।

विधायक व उनके पुत्र में विवाद के भी किस्से सुने

पिछोर विधायक प्रीतम लोधी और उनके बेटों के बीच विवाद के किस्से पहले सुर्खियां बन चुके हैं। एक बार तो विधायक द्वारा पीते जाने की चर्चा सरगर्म रही थी। शायद यही वजह है कि विधायक ने पुत्र से ज्यादा जनता को सर्वोपरि माना।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles