Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

शहीद मेले में आयोजित हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

शहीद मेले में आयोजित हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन श्रृंगार रस, हास्य सहित विभिन्न विधाओं में कवियों ने किया काव्य पाठ और श्रोताओं को किया मंत...


शहीद मेले में आयोजित हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

श्रृंगार रस, हास्य सहित विभिन्न विधाओं में कवियों ने किया काव्य पाठ और श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध 






शिवपुरी / अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस के अवसर पर 18 और 19 अप्रैल को तात्या टोपे पार्क में दो दिवसीय शहीद मेले का आयोजन किया गया। शहीद मेले में श्रद्धांजलि सभा के साथ ही 18 अप्रैल की शाम देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें ग्वालियर के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। वहीं अगले दिन 19 अप्रैल की शाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कवि सम्मेलन में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। विभिन्न विधाओं में कवियों ने काव्य पाठ किया और अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। श्रोतागण ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और कवियों का उत्साहवर्धन किया। देर रात तक यह कार्यक्रम उसी उत्साह के साथ चलता रहा।

कार्यक्रम में कवि सम्मेलन में मुकेश मौलवा ओज इंदौर, डॉ. कविता किरण श्रृंगार उदयपुर, अंजली गुप्ता श्रृंगार-शिवपुरी, सुश्री मनु वैशाली श्रृंगार / गीत-दिल्ली ने श्रृंगार रस की कविताओं का जब मंच पर काव्य पाठ किया और देश के स्वतंत्रता संग्राम को अपनी कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत किया, तब श्रोताओं में भी वही उत्साह भर दिया। वहीं हरीश हंगामा-हास्य-चित्तौडगढ़, मुकेश शाण्डिल्य हास्य-हरदा, आशीष पटेरिया हास्य-शिवपुरी ने हास्य रस में अपनी प्रस्तुति दी। दिनेश याज्ञनिक ओज रायसेन, शंभू मनहर गीतकार-खरगौन की भी प्रस्तुति को सराहा गया। आशुतोष शर्मा सब रस-शिवपुरी ने कार्यक्रम का संचालन किया।


No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles