Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

विधायक देवेंद्र जैन ने भागवत कथा भंडारे में पाई प्रसादी, अस्वस्थ हरिहर शर्मा के निवास पहुंचकर जाना कुशलक्षेम

  विधायक देवेंद्र जैन ने भागवत कथा भंडारे में पाई प्रसादी, अस्वस्थ हरिहर शर्मा के निवास पहुंचकर जाना कुशलक्षेम ​शिवपुरी। शिवपुरी विधायक देवे...

 विधायक देवेंद्र जैन ने भागवत कथा भंडारे में पाई प्रसादी, अस्वस्थ हरिहर शर्मा के निवास पहुंचकर जाना कुशलक्षेम



​शिवपुरी। शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन शनिवार को क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक और व्यक्तिगत कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। विधायक ने जहां एक ओर आध्यात्मिक आयोजन में सहभागिता की, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक का हाल जाना।

​भंडारे में ग्रहण की प्रसादी

​विधायक देवेन्द्र जैन अरविंद लाल दीवान (कत्थामिल वाले) के निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन अवसर पर पहुंचे। विष्णु मंदिर पर चल रही इस कथा के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल भंडारे में विधायक ने शिरकत की और प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने दीवान परिवार और उपस्थित श्रद्धालुओं से भेंट कर आध्यात्मिक चर्चा भी की।

​स्वास्थ्य की ली जानकारी

​आध्यात्मिक कार्यक्रम के पश्चात विधायक जैन, भाजपा के सम्माननीय वरिष्ठजन हरिहर शर्मा के निवास पर पहुंचे। बता दें कि शर्मा की हाल ही में ओपन हार्ट सर्जरी हुई है। विधायक ने उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली और परिजनों से चर्चा कर उनके कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर विधायक ने उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हुए संबल प्रदान किया। विधायक की इस सहजता और कार्यकर्ताओं व आमजन के प्रति संवेदनशीलता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles