Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Total Pageviews

आदिवासी बस्ती में पहुँचा प्रशासन, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

  आदिवासी बस्ती में पहुँचा प्रशासन, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं मोहरा गांव में पेयजल, आवास और पेंशन मामलों का मौके पर हुआ निराकर...

 आदिवासी बस्ती में पहुँचा प्रशासन, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

मोहरा गांव में पेयजल, आवास और पेंशन मामलों का मौके पर हुआ निराकरण

Indiaaajtak.in

Editor-in-Chief : Vinod Vikat

Mob : 09977708976

Date : 29/05/2026




शिवपुरी / शिवपुरी जिले के पोहरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहरा में प्रशासन ने जनसमस्याओं के समाधान को लेकर सराहनीय पहल करते हुए गांव पहुंचकर चौपाल आयोजित की। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशों के पालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी आफीसर सिंह गुर्जर ने गांव का भ्रमण कर पेयजल, आवास एवं अन्य विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया।

इस दौरान आदिवासी बस्ती में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। चौपाल में 11 आहार अनुदान, एक दिव्यांग पेंशन, 9 प्रधानमंत्री आवास एवं 2 वृद्धा पेंशन से जुड़ी समस्याएं सामने आईं, जिनमें से अधिकांश का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। प्रशासन की तत्परता से ग्रामीणों के चेहरे पर संतोष दिखाई दिया।

भ्रमण के दौरान पेयजल व्यवस्था का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने पंचायत को स्पष्ट निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पानी की किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही नल जल योजना अंतर्गत संचालित कार्यों का निरीक्षण कर सभी घरों में सही तरीके से नल कनेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे।

ग्रामीणों ने प्रशासनिक टीम के गांव पहुंचने और मौके पर समस्याओं के समाधान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी तरह अधिकारी गांवों तक पहुंचते रहें तो आमजन की कई समस्याएं बिना भटकाव के हल हो सकती हैं।

No comments

Contact Form

Name

Email *

Message *

Latest Articles